घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके का वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया पर मची हलचल, मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
शनिवार को घोड़ाडोगरी क्षेत्र की विधायक गंगा उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक प्रेस वार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जहां कुछ क्षणों के लिए वह ऊंघती नजर आती हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।