श्रीनगर: उफरैल गांव में पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर सौतन से की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
उफरैल गांव में रविवार को 11 बजे पहली पत्नी के साथ पति व सौतन ने मारपीट कर घर में तोङफोङ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताई कि पति से राशन-पानी का खर्च मांगने पर पति धर्मचंद पोद्दार व सौतन ने मारपीट किया। और फूस के घर में तोङफोङ कर घर को तहस-नहस कर दिया। मामले को लेकर महिला के द्वारा श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया है।