मऊरानीपुर: पांच मौतों से गमगीन देवरी सिंहपुरा, एक साथ जले पिता-पुत्र और दो भाइयों की चिताएं
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव में सुखनई नदी हादसे के बाद मातम पसरा रहा। मंगलवार को नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर रात पांचों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ पिता-पुत्र और दो भाइयों की चिताएं जलने का मंजर देख पूरा गांव गमगीन हो गया। हादसे के बाद डीएम, ए