रामगढ़/बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा मंगलवार 1:00 पीएम को रामगढ़ नेहरू पार्क स्थल का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण में पाया गया कि पार्क के बगल में डॉक्टर अरुण कुमार ठाकुर के क्लीनिक से उत्पन्न मेडिकल अपशिष्ट नेहरू पार्क में फेंका जा रहा है तथा उनके द्वारा पार्क की जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ राम प्रसाद को कार्यवाही का आदेश दिया।