हुज़ूर: भोपाल संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने की मांग, आरजीपीवी के असिस्टेंट प्रोफेसर का बढ़ाया जाए वेतन
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2024 मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आरजीपीवी के रजिस्टार मोहन सेन को ज्ञापन सौंपकर संविदा पर कार्यरत प्राध्यापकों को 22 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग की संविदा नीति के अनुसार वेतन दिए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि सहायक प्राध्यापकों का वेतन मध्यप्रदेश शासन में काम करने वाले भूत्य से भी कम है।