भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में आयुष्मान भारत उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार, मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार
विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव नगला बलू में स्थित आयुष्मान भारत उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले एक वर्ष से बदहाली का शिकार बना हुआ है। केंद्र पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित रूप से न पहुंचने के कारण ग्रामीणों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।