भरथना: बकेवर थाना समाधान दिवस में पहुंचीं 14 शिकायतें, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया
बकेवर थाना में आयोजित समाधान दिवस में सीओ भरथना रामदवन मौर्य एवं थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने शनिवार को दो बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।ग्राम रमऊपुर निवासी पूरन सिंह ने घर के सामने कूड़ा डालने व विरोध करने पर गाली-गलौज की शिकायत की।