महोबा के भटीपुरा निवासी लक्ष्मीप्रसाद प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित अपने प्लाट तक जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा कि रास्ते पर चल रहे निर्माण से उनकी जमीन तक आने-जाने में परेशानी हो जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य रोके जाने या वैकल्पिक रास्ता दिए जाने की मांग की है।