महोबा: महोबा के पनवाड़ी कस्बे के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 27, 2026 हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के सैतपुर निवासी 50 वर्षीय फूलारानी पत्नी मइयादीन बाइक में सवार होकर टिगरा गांव से वापस अपने गांव जा रही थी। तभी पनवाड़ी कस्बे के पास बाइक पर बैठी महिला बाइक से गिर गई और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।