प्रतापपुर: प्रतापपुर में दशहरा उत्सव की धूम, रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब
बस स्टैंड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में दशहरा उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम मैदान पहुंचे । भारी भीड़ के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां जारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया , मैदान में लोगों की भीड़ ।