ग्वालियर गिर्द: नशे में धुत युवक ने ताज एक्सप्रेस पर बरसाए पत्थर, शीशे टूटे, युवक गिरफ्तार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस पर एक नशेड़ी ने हमला कर दिया।यह युवक पार्ट टाइम में भीख भी मांगा करता है।पथराव के कारण D1 कोच के कुछ शीशे टूट गए।इस घटना के बाद मौके पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के लोगों ने उसे पकड़ लिया।आरोपी का नाम देवेंद्र सिकरवार बताया गया है पता चला है कि नशे की हालत में देवेंद्र लोगों से पैसे भी मांगता है