सहारनपुर: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों, वंचितों के मसीहा, महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार दोपहर 3:00 बजे शामिल हुए।