नगर पालिका परिषद के नया पुरवा में तालाब पर सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल, अवैध बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ वायरल
Raebareli, Raebareli | Apr 3, 2026
कोतवाली नगरक्षेत्र के,नगर पालिका के अंतर्गत नयापुरवा में तालाब की जमीन पर,शुक्रवार को अवैध कब्जे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।बताया जा रहा,कि कई महीनो से यहां तालाब को पाटकर अब बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा है।इस संबंध में राजस्व निरीक्षक ने बताया कि,मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी,स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी शिकायत की है।