मुरैना नगर: खुले बोरवेल से पराली तक सख्ती, मुरैना कलेक्टर की चेतावनी, पटवारी फील्ड में उतरें, गेहूं खरीदी और योजनाओं पर करें फोकस
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए खुले बोरवेल,कुएं और बावड़ियों को तुरंत ढंकने के निर्देश दिए। पटवारियों को सोमवार से गुरुवार तक फील्ड में अनिवार्य उपस्थिति के आदेश दिए गए।पराली जलाने पर कार्रवाई और जागरूकता पर जोर दिया गया।15 अप्रैल से गेहूं खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की गई, वहीं एचपीवी टीकाकरण शीघ्र पूरा करने निर्देश दिए।