कुंभराज के शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में 6 दिसंबर को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुआ। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 7 दिसंबर दोपहर को कॉलेज प्राचार्य केआर सिंघोरिया ने बताया, अरोह फाउंडेशन टीम ने विद्यार्थियो को डिसिप्लिन, प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, डिजिटल फ्रॉड बचाव सुरक्षा, बैंकिंग सेवा इसकी जानकारी दी।