सिमडेगा: जोराम में भीषण हादसा: ट्रक ने स्कूटी को 300 मीटर तक घसीटा, महिला गंभीर रूप से घायल
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम हॉस्टल के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आलू लदे मालवाहक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला सुप्रिया समद को टक्कर मार दी। स्कूटी ट्रक के नीचे फंसकर करीब 300 मीटर तक घसीटती रही। घायल महिला को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।