माखन नगर: माखननगर विधायक ने हरिद्वार में माँ चंडी देवी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 10, 2026
माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हरिद्वार (उत्तराखंड) स्थित नील पर्वत पर विराजमान पवित्र सिद्धपीठ माँ चंडी देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।