पीपलदा: मंगेतर की हत्या मामले में सुपारी दिलवाने का आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार ने बदमाश को ₹10 हजार में हाथ-पैर तोड़ने की दी थी सुपारी
Pipalda, Kota | Apr 28, 2026 कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में मंगेतर की हत्या में शामिल पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार रात 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चेतन सैन (27) दूर के रिश्ते में लड़की दीक्षा का चाचा लगता है। चेतन ने दीक्षा के मंगेतर धर्मेंद्र के हाथ-पैर तोड़ने के लिए बदमाश मुकुट को 10 हजार में सुपारी दी थी। आरोपी वारदात के बाद 22 अप्रैल से ही फरार चल रहा था।