कैलारस शक्कर कारखाने की संपत्तियों के विक्रय एवं एमएसएमई को हस्तांतरण के विरोध में विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन शुरू
कैलारस, 15 अगस्त 2026। कैलारस स्थित शक्कर कारखाने की सरकारी संपत्तियों के विक्रय तथा कारखाना परिसर की संपत्तियों को एमएसएमई को हस्तांतरित किए जाने की कार्रवाई के विरोध में विधायक पंकज उपाध्याय ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे से शक्कर कारखाना प्रांगण में आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया।
उन्होंने ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः प्रारंभ करने की क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गन्ने का उत्पादन हो सकता है तथा कारखाने के पुनः संचालन से हजारों किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े परिवारों को रोजगार एवं आर्थिक मजबूती मिल सकती है। इसके बावजूद सरकार द्वारा कारखाने को पुनः संचालित करने के बजाय उसकी परिसंपत्तियों के विक्रय एवं हस्तांतरण �
Morena, Morena | Aug 15, 2026