मंझनपुर: मंझनपुर तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 34 में से 4 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
मंझनपुर तहसील परिसर में शनिवार को लगभग 11 बजे आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की खासी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त एसडीएम आकाश सिंह एवं सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस के दौरान कुल 34 शिकायती पत्र प्राप्त हुए।