मुशहरी: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सहायक प्राध्यापक के घर में हुई चोरी
विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित आवास में रह रहे अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक अमरजीत सिंह के घर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की. अमरजीत सिंह ने विश्वविद्यालय थाना में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि वे विश्वविद्यालय प्रेस के पीछे क्वार्टर संख्या 17 में रहते हैं. चोरों ने ताला काटकर घर में मासिक खर्च के लिए रखे रुपये और घरेलू उपयोग के सामान की चोरी