#कांटी की गौशाला में बड़ी अनियमितता, कमिश्नर के आदेश पर 280 गोवंश शिफ्ट
जसरा/प्रयागराज। जसरा ब्लॉक के कांटी ग्राम सभा में बनी अस्थाई गौशाला में भारी अनियमितता मिलने पर कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नर के निर्देश पर गौशाला के 280 गोवंशों को दूसरी गौशाला में शिफ्ट किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रधान लालचंद्र द्वारा संचालित इस गौशाला में चारे-पानी, दवा और साफ-सफाई में भारी लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में शिकायतें सही मिलने पर कमिश्नर ने सभी जानवरों को सुरक्षित गौशाला में भेजने का आदेश दिया।
इस मामले में खंड विकास अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
#prayagrajnews