उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा के ओल्ड ईदगाह स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। होली की शुभकामनाओं के बीच मंत्री ने कहा, जन-जन की सेवा और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।