जलालाबाद: नया गांव महसूल पुर में गोली लगने से सांड की मौत, ग्रामीणों में रोष; अंतिम संस्कार कराया गया
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने की आशंका के बीच एक सांड की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार दोपहर दुर्गा माता मंदिर के सामने सांड मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी और मृत सांड के शरीर पर गोली जैसा निशान भी दिखाई दिया