दिनांक 28/29-07-2026 की मध्यरात्रि को पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मुकाम किमुघाट के समीप पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति घबराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए काबू किया गया। इसके उपरांत नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लिया गया I आरोपी की पहचान उदय सिंह उर्फ पंकू, पुत्र श्री मनोहर लाल, निवासी गाँव सन्होल, डाकघर कोटबेजा, तहसील कसौली, जिला सोलन, हि०प्र०, आयु 25 वर्ष, के रूप में हुई है जिसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया I जिस पर पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कसौली में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस अधिनियम) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 29-07-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, साथ ही, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले की जाँच जारी है I
Solan, Solan | Aug 1, 2026