अररिया: अररिया में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव संपन्न, परिणाम घोषित होते ही जश्न का माहौल
Araria, Araria | Apr 23, 2026 अररिया जिले में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिला स्तरीय चुनाव को लेकर गुरुवार को मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती शाम 6 बजे तक चली, जिसके बाद विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही कृषि बाजार उत्पादन समिति प्रांगण में स्वयंसेवकों के बीच उत्साह का माहौल ।