मंडला: बम्हनी बंजर: शीतला पेट्रोल पंप के पीछे शॉर्ट सर्किट से खेतों में भीषण आग, छाया काला धुआं
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 बम्हनी बंजर के सिलगी नाका स्थित मंगलवार को दोपहर 2बजे शीतला पेट्रोल पंप के पीछे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।आग से उठता घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया।