कैराना: कैराना में गैर संप्रदाय के युवक पर गोवंश के साथ अनैतिक कृत्य का आरोप, गोरक्षा संगठन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Kairana, Shamli | May 22, 2026 गोरक्षा संगठन के विशाल सैनी, रवि कुमार, सोनू, विनोद, सुनील और पंकज आदि कार्यकर्ता कैराना कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ला बेगमपुरा में धर्मस्थल के गेट के समीप दूसरे समुदाय का एक युवक गोवंश के साथ अनैतिक कृत्य करता है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि घटना से संबंधित वीडियो और फोटो भी उनके पास मौजूद हैं।