सोहागपुर: कलेक्टर ने ज़िले के अधिकारी-कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ खोलने के निर्देश दिए
शहडोल गुरुवार को लगभग 2:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने जिले के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि गर्मी से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ खोलने के निर्देश दिए हैं,उन्होंने कहा है कि बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,आम रास्ते के अलावा जगह-जगह प्याऊ खोला जाए।