छतरपुर में अनफिट बसों के संचालन को लेकर RTO विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि महीनों से बसों की सघन जांच नहीं हुई। RTO अधिकारी मधु सिंह से बुधवार की शाम 4 बजे सवाल किए जाने पर उन्होंने जांच की बात कही, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं दी। मामले को लेकर परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।