अरवल: भोजपुर के 25 हजार के इनामी अपराधी अमित कुमार उर्फ चीतो गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Feb 5, 2025 अरवल पुलिस को बुधवार शाम 5 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुर महिला थाना कांड संख्या-09/2021 के तहत नामजद आरोपी अमित कुमार अरवल बाजार में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल थाना अध्यक्ष मो. अली साबरी के नेतृत्व में अरवल बाजार के महावीर मोड़ के पास छापेमारी कर अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।