हुज़ूर: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गर्ल्स स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर टकराई बिजली के खंभे से,एक महिला स्टाफ घायल
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2026 भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भोपाल गर्ल्स स्कूल की एक वैन हादसे का शिकार हो गई। पंचवटी से बच्चों को लेकर जा रही वैन कोहेफिजा थाने के सामने प्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार 6 बच्चे सुरक्षित रहे, जबकि आगे की सीट पर बैठी स्कूल की एक महिला स्टाफ सदस्य के सिर में चोट आई है।