मेरठ: मेरठ के टीपी नगर के शेखपुरा में ED ने की छापेमारी, रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर कई घंटे चली जांच
Meerut, Meerut | Jun 9, 2026 मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरा में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर छापेमारी की। सीआरपीएफ की सुरक्षा में चली इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला वित्तीय लेनदेन और जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।