रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज के बट गांव में पिकअप की चपेट में आने से बालक की हुई मौत, पिकअप चालक वाहन समेत फरार
राबर्ट्सगंज के बट गांव में शनिवार दोपहर 1 बजे पिकप की चपेट में आने से बालक की मौत हो गयी,घटना के बाद पिकप चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक रेहान पुत्र रुस्तम अली उम्र 10 वर्ष घर के सामने वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकप ने उसको टक्कर मार दी,रेहान की मौके पर ही मौत होगई,परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।