रॉबर्ट्सगंज: बिछी गांव में तेज रफ्तार कार ने खड़े व्यक्ति को उड़ाया, इलाज के दौरान BHU वाराणसी में हुई मौत, बहन की तहरीर पर केस दर्ज
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिछी गांव में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दिया गंभीर अवस्था में उसे वाराणसी के BHU में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मदैनिया गांव निवासी सुधा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई राम लखन शुक्ला 16 मई की दोपहर अपने घर से उनके घर मदैनिया जाने के लिए निकले