चार दिन का अल्टीमेटम
गिरिडीह जिले के जमुआ चौक की सड़कें जर्जर हो गई है चारों ओर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई बाइक और ऑटो चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।
रविवार को प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव, उप प्रमुख रबुल हसन रब्बानी, 20 सूत्री सदस्य सच्चिदानंद सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने सड़क का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव ने कहा कि विभाग को करीब एक माह पहले सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि चार दिनों के भीतर मरम्मत शुरू नहीं हुई तो जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #publicreaction #सड़क #दुर्घटना