सितारगंज। बाईपास रोड पर टुकटुक में आग लगने से झुलसी महिला सरस्वती की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में पवित्र सरकार उर्फ कन्हई पर सरस्वती को मानसिक रूप से परेशान करने, संबंध और विवाह के लिए दबाव बनाने तथा आत्महत्या की धमकियां देने के आरोप सामने आए।
वहीं दूसरे आरोपी जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार पर सरस्वती को पेट्रोल उपलब्ध कराने और उसे पवित्र के टुकटुक तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ध्वनि रिकॉर्डिंग, कॉल विवरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
पवित्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि जितेन्द्र को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।
Puranpur, Pilibhit | Sep 17, 2026