मनेर: रामपुर दियारा के बगीचा में पुलिस ने छापेमारी कर देसी और विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | May 14, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियारा के बगीचे में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए 115 लीटर देसी और 28 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान हल्दी छपरा गांव के रहने वाला मिथुन कुमार के रूप में की जा रही है।