बहराइच: शहर सहित जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
रविवार को पुलिस ने शहर सहित जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी अधिकारों के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सरकार की विभिन्न योजनाओ की भी जानकारी साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गयी।