शाहजहांपुर: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ABVP ने किया हल्ला बोल, 3 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
शाहजहाँपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि स्कूलों द्वारा अवैध फीस वृद्धि, हर साल कोर्स बदलने और निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि यह मनमानी तुरंत बंद होनी चाहिए।