चौपारण: चौपारण में HP गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, उपभोक्ताओं ने जताया विरोध
चौपारण स्थित एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी करने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर गैस रिफिल के साथ उन्हें जबरन गैस पाइप खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि पाइप लेने से इनकार करने पर गैस सिलेंडर देने से भी मना किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि ₹426 के बिल के बदले ₹430 की वसूली की जा रही है।