अगिआंव: प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने की सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक
Agiaon, Bhojpur | Jul 10, 2024 प्रखण्ड संसाधन केंद्र अगियांव में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने एक बैठक किया। बैठक प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में हुई। बैठक में प्रधानाध्यापक को बताया गया कि बच्चों को ई शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज कराने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि बच्चों का नाम आधार कार्ड में अलग है उंसको सुधारने की जरूरत है।