विदिशा नगर: अस्पताल में लिफ्ट खराब, मरीजों को हुई परेशानी
विदिशा जिला अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा… दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंचना मुश्किल हो गया था… हालांकि आरएमओ डॉक्टर पीसी माझी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि दो लिफ्ट अब चालू कर दी गई हैं… एक मरीजों के लिए और दूसरी स्टाफ के लिए… लेकिन बार-बार लिफ्ट खराब होने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।