राठ: गौहानी गांव में चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित ₹1 लाख 80 हजार की नगदी की चोरी की
Rath, Hamirpur | Jun 28, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के गौहानी गांव अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए मकान के अंदर घुसकर कमरे में रखे लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात सहित 1 लाख 80 हजार रुपये की नगदी को चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज रविवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर चोरी के खुलासे की गुहार लगाई है।