बेनीपुर: बेनीपुर के कर्पूरी सभा भवन में बीएलओ को नए तरीके से काम करने का प्रशिक्षण दिया गया
मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार, दिनेश कुमार बीएलओ को नए तरीके से नाम जोड़ने, हटाने आदि की जानकारी दी। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 10 मई से शुरु हुई बीएलओ का ट्रेनिंग 23 मई तक चलेगा। 50-50 बीएलओ को अलग-अलग तिथि में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।