गोगरी: तिहाय गांव में दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
Gogri, Khagaria | May 22, 2026 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिहाय गांव में आम के बगीचे की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लूखो यादव नाम का व्यक्ति अपने आम के बगीचे की देखरेख कर रहा था, तभी ढ़ोरो शर्मा, छोटू कुमार और घघरा कुमार नामक तीन युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने रखवाले के साथ रंगदारी की मांग