कटघोरा: खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त
Katghora, Korba | May 25, 2026 कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई।कार्यवाही के दौरान खनिज रेत, गिट्टी एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई.