फारबिसगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रबी महा अभियान कार्यशाला का किया गया आयोजन
फारबिसगंज प्रखंड के ई किसान भवन में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण रबी महाअभियान का आयोजन शुक्रवार को 11 बजे आयोजित किया गया.कार्यक्रम का उद्धघाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार, सलाहकार नवीन कुमार,उन्नत किसानों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थें. रबी फसल के बारे में जानकारी दी गई.