खंडवा: खंडवा में चेन स्नैचर अब भी फरार! महाराष्ट्र तक पहुंची पुलिस की तलाश, धारणी-परतवाड़ा में दबिश
स्कूल से लौट रही शिक्षिका के साथ चेन स्नैचिंग करने वाले बाइक सवार दो बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए करीब 35 दूर तक तलाश की गई। अब बदमाशों की तलाश महाराष्ट्र के धारणी और परतवाड़ा में की जाएगी।