अरनोद: दिन में आस्था का सैलाब, रात में डांस पर झूमे मेलार्थी; गौतमेश्वर मेला चर्चा में
अरनोद। उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध गौतमेश्वर धाम मेले में इन दिनों श्रद्धा, मनोरंजन और खेलकूद का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। दिनभर जहां हजारों श्रद्धालुओं ने गौतमेश्वर महादेव के दर्शन कर धार्मिक आस्था प्रकट की, वहीं रात होते ही मेला मनोरंजन और मंचीय प्रस्तुतियों के रंग में रंग गया। मेले में जनजाति विभाग के तत्वावधान में वालीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी जैसी खे